मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

मशाल खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

आबादपुर राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में बारसोई प्रखंड स्थित विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के शारारिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास के लिए तीन दिवसीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. प्रखंड के आबादपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय आबादपुर में भी उक्त खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मोमताज अहमद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ इक़बाल हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस संबंध में बीइओ ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले मशाल प्रतियोगिता के दौरान छात्र- छात्राओं के बीच उंची खुद, लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक, फुटबाल, वालीबॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर अव्वल रहने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को प्रखंड लेबल तथा जिला लेबल पर भी अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका दिया जायेगा. इस दौरान शिक्षक शिक्षिका राकेश रंजन, शिशिर झा, अशरफ कोशर, तसलीमुद्दीन, मुस्ताक हुसैन, नागमणि चौधरी, गीता सिन्हा, शैलेश यादव, प्रतिभा महतो, अमर कुमार, अभिषेक सिंह, पप्पू यादव, तस्किन अंसारी, विजय चौधरी, रविरंजन, आरिफ, शिखा कुमारी, दीप मंडल, नजीर अहमद मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >