छोटकी रटनी पुल सड़क के दोनों किनारे कटाव से हादसे की आशंका

छोटकी रटनी पुल सड़क के दोनों किनारे कटाव से हादसे की आशंका

– ग्रामीणों ने कहा विभाग सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर रही हसनगंज बलुआ पंचायत के छोटकी रटनी पावर हाउस समीप पुल के दोनों छोर सड़क में किनारे से हो रहे कटाव को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है. बताया कमला नदी की उपधारा में स्थित पुल के दोनों छोर से सड़क में कटाव शुरु हो गया है. आवाजाही दौरान अक्सर बड़ी गाड़ी से लेकर छोटी गाड़ी तक घटना दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं. विभाग सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया जाता है. खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. रात के अंधेरे में आवाजाही दौरान हमेशा घटना दुर्घटना का डर लगा रहता है. प्रत्येक साल बरसात के दिनों सड़क में कटाव शुरु हो जाता है. कुछ दिन पूर्व नदी किनारे लोहे के चदरा का गार्डवाल लगाया था. जो क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल समीप सड़क दोनों छोर से कटकर सिकुड़ गई है. अगर सड़क कटाव नहीं रोका गया तो बरसात के दिनों में सड़क कमला में समा जायेगी. शनिवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर कटाव की मरम्मतिकरण व गार्डवाल सहित कमला नदी उपधारा से सटे सड़क किनारे पत्थर व जाली लगाकर दुरुस्त करने की मांग की है. समाजसेवी पंकज मंडल, संजीव मंडल, अशोक कुमार यादव, देवा कुमारी, देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बलुआ चौक से छोटकी रटनी, भतोरिया होते हुए कटिहार जाने वाली सड़क है. कम से कम हजारों लोगों का प्रतिदिन आवाजाही होता है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण संवेदक पर भी घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि संवेदक द्वारा जैसे तैसे सड़क निर्माण कर चला है. कम से कम नदी किनारे गार्डवाल व कटाव को रोकने की समुचित व्यवस्था करते हुए सड़क का निर्माण करना चाहिए. सड़क कटाव के कारण लोग घटना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. खासकर रात के अंधेरे में साइड लेने के चक्कर में बड़ी वाहन से लेकर छोटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. अगर कोई वाहन सड़क किनारे से पलटता है तो वह कम से कम पांच फीट खाई में गिर सकता है. बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती है. जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन व संबंधित विभाग होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >