दादी के अंतिम संस्कार में गये नौ वर्षीय बालक महानंदा नदी में लापता
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 24 May 2026 5:31 PM
दादी के अंतिम संस्कार में गये नौ वर्षीय बालक महानंदा नदी में लापता
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के केलाबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी विमल मंडल के नौ वर्षीय पुत्र प्रसनजीत मंडल दादी के अंतिम संस्कार में महानंदा नदी तट पर रविवार को गया था. जहां अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने के दौरान डूबकर लापता हो गया है. परिजन व स्थानीय लोग लगातार बालक प्रसनजीत मंडल की खेजबीन में जुटे हैं. लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर किसी की आंखें नम है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक अपने सगी दादी की मौत के बाद शव को महानंदा नदी किनारे मुख्य अग्नि देने गया था. जिसके बाद महानंदा नदी में नहाने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तलाश करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं लेकिन इस असमय हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. अंचलाधिकारी रिजवान आलम ने जानकारी देते हुए कहा है कि गोताखोर एवं एसडीआरएफ द्वारा बच्चे की लगातार खोजबीन जारी है. अभी तक उूबे बालक का कोई पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










