बॉक्सर अमरेश की हत्या पर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार ने जताया रोष

बॉक्सर अमरेश की हत्या पर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार ने जताया रोष

कटिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों ने कटिहार में नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन अमरेश चौधरी उर्फ अमरजीत की हत्या पर रोष व्यक्त किया है. साथ ही उनलोगों ने हत्यारों को जल्द पकड़ने व इस हत्याकांड की जांच की मांग पुलिस प्रशासन की है. बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्मिता कुमारी ने कहा कि बिहार में बॉक्सिंग के विकास में अमरेश चौधरी का अहम योगदान रहा है. खिलाड़ी के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय पदक जीता था. इसके अलावा सिक्स विक्स एनआईएस कोच और राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी भी थे. उन्होंने कहा कि अमरेश चौधरी के कामों को भूलाया नहीं जा सकता है. बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों ने बिहार सरकार से मांग की है कि हत्यारों को जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और साथ ही हत्याकांड की जांच हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >