जुगाड़ वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

जुगाड़ वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

बलरामपुर बलरामपुर थाना क्षेत्र के महिशाल पंचायत के विश्वदिघी कन्या उच्च विद्यालय के समीप बुधवार की शाम जुगाड़ वाहन व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बइक सवार 19 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बारे में सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. मृत युवक की पहचान बिराज यादव पिता दिनेश यादव, लूत्तीपुर पंचायत के मरलबाधा गांव निवासी के रूप में की गयी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने बलरामपुर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आती जुगाड़ वाहन के अनियंत्रित होने से दोनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद युवक सड़क किनारे बाइक से दूर फेंका गया. युवक ने हेलमेट भी नहीं पहनी थी. सर व अंदरूणी जगह पर गहरी चोट लग जाने की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके से जुगाड़ वाहन को लेकर चालक फरार हो गया. परिजन भी मौके पर पहुंचे. अपने पुत्र का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. पुलिस जुगाड़ चालक की तालाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >