KATIHAR: शहरों को बनाएंगे सुन्दर और स्वच्छ: नीतीश मिश्र

उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में विभाग पूरी तत्परता से कार्य करेगा.

कटिहार में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने मंत्री नितीश मिश्रा से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नगर विकास एवं आवास मंत्री नितीश मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. इस दौरान सौरभ मालाकार ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया. जिला महामंत्री ने कटिहार क्षेत्र के विकास, आम जनता के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की. मालाकार ने कहा कि नितीश मिश्रा के मंत्री बनने से सीमांचल समेत पूरे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी.

उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के नेतृत्व में राज्य के साथ कटिहार में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी और आम लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. सौरभ मालाकार ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंत्री नीतीश मिश्रा को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में विभाग पूरी तत्परता से कार्य करेगा. उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं, शहरी विकास की नई योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. मंत्री नितीश मिश्रा ने मालाकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >