जीविकोपार्जन के लिए मुंबई गये प्रवासी मजदूर की डेंगू से मौत

जीविकोपार्जन के लिए मुंबई गये प्रवासी मजदूर की डेंगू से मौत

आबादपुर बारसोई प्रखंड के लगूवा-दासग्राम पंचायत स्थित जबतपुर गांव के एक युवक नूरसेब 26 वर्ष की मौत मुंबई में डेंगू से पीड़ित रहने के चलते रविवार को हो गयी. युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार वालों की मिली परिवार में पूरी तरह से मातम छा गया. मृतक की मां कोहिनूर खातून यह खबर सुनकर उसी पल बेसुध हो गयी. पल भर में ही परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मृतक के शव को सोमवार को उसके पैतृक गांव जबतपुर लाया गया. मृतक के घर पर रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मृतक के शव को देखकर सभी बिलकुल ही गमगीन हो गये. दुखी मन से सोमवार की संध्या को मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस संबंध में सोमवार को रोते हुए मृतक की माता ने बताया कि मृतक अब से लगभग 15 दिनों पूर्व जीविकोपार्जन के लिए मुंबई गया हुआ था. वह मुंबई स्थित बांद्रा में रहकर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. वह दो-तीन दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित था. हालांकि वह दवाई ले रहा था. माता ने बताया कि सोमवार को तेज बुखार की शिकायत होने पर नूरसेब को मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था. इलाज के दौरान नूरसेब ने दम तोड़ दिया. गौरतलब हो मृतक के पिता मोजीफूर रहमान की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. मृतक की इस तरह से अचानक मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना पर गम का इजहार करते हुए जिप सदस्य गुलजार आलम, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मूर्तजा अली, वार्ड सदस्य मनौवर आलम, शोयब, पूर्व वार्ड सदस्य मुदस्सीर ने मृतक के आश्रितों को अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >