अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली

अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली

हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बलुआ चौक स्थित महराज स्थान में अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. हरिनाम संकीर्तन तथा कलश यात्रा की अगुवाई पैक्स अध्यक्ष बीरेंद मंडल के द्वारा किया गया. ग्रामीण महिलाएं और कुमारी कन्याओं ने पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर कलशयात्रा में शामिल हुईं. गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ पूरा गांव भक्तिरस में डूबा नजर आया. यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां विधिवत पूजाकर हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की गई. कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. बड़ी संख्या में युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पैक्स अध्यक्ष बीरेंद कुमार मंडल ने कहा कि गांव में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. बताया ऐसे आयोजन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धार्मिक माहौल और भी सशक्त होता है. भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है. हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से लोग भक्ति भाव में लीन होकर भगवान का स्मरण करते हैं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठता है. गांव समेत पंचायत की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाई चारे को कायम रखने हेतु धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया. कलशयात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं की बीच प्रसाद वितरण का वितरण किया गया. पूरे आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है. प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया कंदलाल मुर्मू, समाज सेवी भागवत शर्मा, प्रकाश मंडल, अमित मंडल, नीतीश कुमार, संजीव मंडल आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >