प्लेसमेंट ड्राइव में 82 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 50 का चयन

प्लेसमेंट ड्राइव में 82 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 50 का चयन

कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में प्रतिष्ठित औषधि निर्माण कंपनी मैकलॉयड फार्मासिटकल कम्पनी लिमिटेड के सहयोग से एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. शुरुआत प्री-प्लेसमेंट टॉक एवं कंपनी के बारे में जानकारी से हुई. कंपनी के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र एवं विकास छेत्री ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यसंस्कृति, चयन प्रक्रिया एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार के कुशल मार्गदर्शन में यह प्लेसमेंट ड्राइव सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया. आयोजन में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी इंजीनियर नरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही. इंजीनियर अमित व इंजीनियर हैप्पी कुमार ने भी धैर्यपूर्वक कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. परीक्षा संबंधी कार्यों का दायित्व इंजीनियर कुंदन व अविनाश द्वारा निभाया. पंजीकरण कार्य इंजीनियर प्रशांत, प्रीति एवं मनोज द्वारा संपन्न कराया गया. चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गयी. जिसके उपरांत सफल विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 82 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिनमें से 50 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें कंपनी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया. संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >