पांच लाख का आभूषण चोरों ने की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:02 PM
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के अड़गड़ा चौक स्थित पंकज पूर्वे के घर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया. जानकारी के अनुसार पंकज पूर्वे का भाई अशोक आनंद मंगलवार की रात देर से घर […]
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के अड़गड़ा चौक स्थित पंकज पूर्वे के घर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया. जानकारी के अनुसार पंकज पूर्वे का भाई अशोक आनंद मंगलवार की रात देर से घर आया था. इस दौरान घर के अंदर का दरवाजा बंद नहीं किया था. चोर ने घर में घुसकर गोदरेज पर रखे आलमीरा का चाबी से आलमीरा खोलकर करीब पांच लाख के आभूषण की चोरी कर लिया. इस दौरान घर के लोगों ने चोर को चोरी करते देखा और शोर भी किया लेकिन उस समय तक चोर चोरी कर फरार हो गये. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. मामले छानबीन में नगर थाना पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










