कटिहार से नीरज की रिपोर्ट
कटिहार. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कटिहार रेलवे स्टेशन पर 30.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रमुख बातें
- कटिहार रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया.
- 30.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.
- आरोपी के पास से 60 कैन बीयर और चार टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद.
- गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन साह उर्फ मनोज साह के रूप में हुई.
- रेल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी.
संयुक्त चेकिंग अभियान में मिली सफलता
आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ कार्यालय ईस्ट प्रभारी विक्रम सिंह एवं रेल थाना पुलिस के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कटिहार रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई.
60 कैन बीयर और विदेशी शराब बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 60 कैन बीयर और चार टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 30.720 लीटर बताई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन साह उर्फ मनोज साह, पिता दिलीप साह, निवासी बैगना, थाना नगर (कटिहार) के रूप में हुई है. अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार के लिखित आवेदन पर रेल थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.
और पढ़ें : शिक्षकों-कर्मचारियों के बकाये भुगतान को लेकर बड़ा फैसला, जुलाई में लगेंगे विशेष शिविर
