शिविर में भूमि से संबंधित मामलों का किया निपटारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2015 8:02 PM
बरारी. बरारी अंचल अंतर्गत सभी दस हल्कों में 22 एवं 23 जनवरी 2015 को विशेष शिविर आयोजन कर भूमि दखल संबंधी मामलों का आवेदन प्राप्त कर निष्पादन किया जायेगा. अंचल पदाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 22 एवं 23 जनवरी को अंचल के सभी 10 हल्का में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ऑपरेशन […]
बरारी. बरारी अंचल अंतर्गत सभी दस हल्कों में 22 एवं 23 जनवरी 2015 को विशेष शिविर आयोजन कर भूमि दखल संबंधी मामलों का आवेदन प्राप्त कर निष्पादन किया जायेगा. अंचल पदाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 22 एवं 23 जनवरी को अंचल के सभी 10 हल्का में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ऑपरेशन भूमि दखल में परचा प्राप्त रैयत अपना आवेदन दे सकते हैं. जिनका परचा मिला है, बेदखली वे भी अपना आवेदन इस विशेष शिविर में देंगे, जिसका निष्पादन किया जायेगा. सीओ ने 22 एवं 23 जनवरी को आयोजित विशेष शिविर में संबंधित हल्का में सभी जनप्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, समिति, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच को इस विशेष शिविर में उपस्थित रहने की अपील की है. वहीं सभी हल्का कर्मचारियों को सीओ ने निर्देश दिया कि अपने-अपने हल्का में शिविर का आयोजन कर मामले से संबंधित आवेदन को प्राप्त करेंगे. शिविर में अंचल के सभी पदाधिकारी एवं अंचल कर्मी उपस्थित रह कर शिविर में आये आवेदन का सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










