शराब के मामले में 21 तथा दर्ज कांड में 26 की गिरफ्तार

शराब के मामले में 21 तथा दर्ज कांड में 26 की गिरफ्तार

कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गुरुवार को जिला पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 66 लोगों को पकड़ा है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शराब के मामले में 21 लोगों को तथा थाना में दर्ज कांड में 26 लोगों को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शराब के धंधे बाज के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 137 लीटर शराब बरामद किया है. जिला पुलिस ने अजमानतीय वारंट में 19 तथा जमानतीय वारंट में 18 लोगों पर कार्रवाई की गई है. जिला पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपी तथा हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >