मनिहारी में बाल दिवस धूमधाम से मना

फोटो नं. 32 कैप्सन – विद्यालय में बाल दिवस मनाते शिक्षकमनिहारी. मनिहारी प्रखंड के सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों ने प्रथम प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्प […]

फोटो नं. 32 कैप्सन – विद्यालय में बाल दिवस मनाते शिक्षकमनिहारी. मनिहारी प्रखंड के सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों ने प्रथम प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बद्री रजक, शिक्षक दीपनारायण मुखिया, गोपीन मुर्मू, अरुण यादव, संजय कुमार मंडल, हीरक कुमार गुहा, शिक्षिका पुष्पलता गोप, सुजाता कुमारी, गुणवत्ता मिशन के अविनाश चंद्र, मोनिका कुमारी सहित विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण मौजूद थे. कांग्रेसियों ने मनायी की जयंतीमनिहारी. प्रखंड के बाघमारा में कांग्रेस नेता सिकंदर मंडल के आवास पर प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रो निरानंद मिश्रा ने की. इस अवसर पर प्रथम प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गयी. मौके पर कांग्रेस नेता शिवगोपाल पांडेय, विधानसभा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर मंडल, शमशाद अली, जाकिर अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >