सड़क हादसे में एक की मौत

मनिहारी : मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क नारायणपुर के समीप गुुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 55 वर्षीय मो शमसेर अमदाबाद के बैदा नयाटोला का रहनेवाला था. मृतक के चचेरे बाई मो सुभान ने बताया कि मेरा भाई कटिहार से मनिहारी बाइक से आ […]

मनिहारी : मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क नारायणपुर के समीप गुुरुवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक 55 वर्षीय मो शमसेर अमदाबाद के बैदा नयाटोला का रहनेवाला था.

मृतक के चचेरे बाई मो सुभान ने बताया कि मेरा भाई कटिहार से मनिहारी बाइक से आ रहा था. मनिहारी की ओर से जा रही पिकअप वैन ने नारायणपुर कब्रगाह के समीप सामने से जोर दार टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गये. अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उसकी मौत हो गयी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
मनिहारी थाना पुलिस ने चालक रंजीत को गिरफ्तार कर लिया. पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. घटना की सूचना पर मनिहारी थाना के सअनि इंद्रजीत यादव, सअनि बीपी सुमन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >