कटिहार : यूं तो शहर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व अन्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर जबर्दस्त तैयारी की जा रही है. शहर के दुर्गा स्थान चौक के समीप स्थित प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की महिमा अनोखी है. जानकर बताते हैं कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामना मां दुर्गा पूरी करती है. ऐसे में इसे शक्ति पीठ के रूप में भी जाना जाता है. यह मंदिर काफी पुराना है. मंदिर की स्थापना को लेकर जानकार बताते है कि इस मंदिर का इतिहास दो सौ साल पुराना है.
लोगों को आकर्षित करती है सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का मेला

लोगों को आकर्षित करती है सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का मेला
Copied link
कटिहार : यूं तो शहर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर व अन्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर जबर्दस्त तैयारी की जा रही है. शहर के दुर्गा स्थान चौक के समीप स्थित प्रसिद्ध सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की महिमा अनोखी है. जानकर बताते हैं कि इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामना मां […]
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की मुरादे पूरी होने के कारण यहा लोगों की भीड़ उमड़ती है. खासकर यहां दुर्गा पूजा के दौरान तो यहां की रौनक देखते ही बनती है. यह मंदिर धार्मिक न्यास पर्षद के अंतर्गत शामिल है. पूजा अर्चना व अन्य कई तरह के अनुष्ठान किए जाने के साथ साथ इस सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भव्य मेले का आयोजन भी दशहरा के मौके पर होता है. यह मेला करीब 15 दिन से एक महीने तक चलती है.
मेले में छोटे-बड़े झूला के साथ साथ अन्य कई तरह के मनोरंजन की व्यवस्था रहती है. खासकर बच्चों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम भी होते है. साथ ही लकड़ी फर्नीचर व कई तरह के की सामग्री की दुकानें यहां लगती है. कटिहार जिला सहित सीमांचल के आसपास के जिले से भी लोग यहां के मेला का आनंद उठाने पहुंचते हैं.