कटिहार : भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बिजली संकट गहरा रहा है. कभी आग लगने से तार टूटकर गिरने, तो कभी फॉल्ट होने, ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने का बहाना बनाकर शहर में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है. बुधवार को बड़ा बाजार शिव मंदिर चौक पर दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.
35 मेगावाट बिजली मिलने के बाद भी इस भीषण गर्मी में कटौती से उपभोक्ता तबाह
कटिहार : भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बिजली संकट गहरा रहा है. कभी आग लगने से तार टूटकर गिरने, तो कभी फॉल्ट होने, ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने का बहाना बनाकर शहर में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है. […]

दोपहर में कवर वाले तार में फॉल्ट होने के साथ आग गल गयी थी. जिसके बाद तार टूटकर गिर गया. तार को दुरूस्त करने में बिजली विभाग को तीन घंटे का वक्त लग गया. इसी तरह दूसरे मुहल्लों में भी लगातार बिजली कट रही है. बिजली कटते ही लोगों को जीना दुभर हो जा रहा है. दरअसल तेज धूप के बीच गर्मी से लोगों का जीना पहले से मुहाल हो गया है.
उपर से बिजली आपूर्ति में आयी गिरावट से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. गौरतल हो कि शहर में ठंड के मौसम में बिजली आपूर्ति 24 घंटे में 22 से 23 घंटे आपूर्ति की जा रही थी. लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति में गिरावट से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. बता दें कि जिले को प्रति दिन 35 मेगावाट बिजली की जरूरत है और 35 मेगावाट बिजली मिल भी रही है.
शहर में फॉल्ट होने पर घंटों काटी गयी बिजली
शहर में विद्युत विभाग बेहतर ढंग से उपभोक्ताओं को सेवा देना में विफल हो रहा है. यदि एक बार फोल्ट हो जाये, फ्यूज उड़ जाने, तार टूटकर गिरे, ट्रांसपार्मर में खाराबी आने की समस्या होने पर घंटों तक बिजली आपूर्ति उस मुहल्ले की बाधित हो जाती है. इस भीषण गर्मी में आधा घंटा बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.
दरअसल विद्युत विभाग शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करता है. जिसके कारण घंटों समय लग जाता है. पहले तो विद्युत सब स्टेशन में मोबाइल बजने के बाद फोन नहीं उठाया जाता है. जेइ, सहायक अभियंता को फोन करने पर वे फोन रिसीव नहीं करते हैं.
विद्युत विभाग पर निगरानी का अभाव : विद्युत विभाग पर निगरानी का घोर अभाव है. यदि बेहतर एंग से निगरानी हो तो निश्चित रूप से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा. चूंकि बिजली जितनी मेगावाट चाहिए वह मिल रहा है. पर लेाकल स्तर पर निगरानी नहीं होने से छोटी तकनीकी समस्या आने पर भी घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है. इसलिए विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी को नियमित रूप से शहर व जिला का भ्रमण कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को जानना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है.
फोन नहीं उठाते अधिकारी
इस संबंध बात करने के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई बार फोन किया गया, पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
सुबह 10 बजे कटी बिजली शाम तक नहीं आयी थी
मनसाही : प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी दिन भर बिजली गायब रही. सुबह 10:00 बजे से गायब बिजली देर शाम को देखने को मिलती है. बिजली प्रतिदिन क्यों कट रही है. इसको लेकर बिजली विभाग आम उपभोक्ता को न तो कोई सूचना दे रही है. न ही उपभोक्ताओं के फोन ही रिसीव कर रहे हैं.
मनमाने ढंग से बिजली विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्य से आम लोगों का बिना बिजली का रहना मुश्किल हो गया है. बिना किसी आम सूचना के प्रतिदिन दिन में गायब बिजली की परेशानी से रोजा करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग भी भीषण गर्मी से परेशान हो रही हैं. बच्चे वृद्ध एवं महिलाएं तक बिजली कि नहीं रहने से काफी परेशान है. नियम के मुताबिक बिजली विभाग जब किसी आवश्यक कार्य को लेकर बिजली काटती है.
तो इसकी सूचना लोडीस्पीकर के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को दी जाती है. जिससे बिजली उपभोक्ता बिजली के कटने से पहले बिजली से जुड़े कार्यों को समय पूर्व कर सकें. मनसाही परिक्षेत्र में बिजली विभाग अपनी मनमर्जी तरीके से कार्य करने पर तुली हुई है. इस संबंध में बिजली विभाग के जेई के सरकारी नंबर 7763814912 पर संपर्क करने की कोशिश की गयी पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.
करोड़ों की लागत से मेंटेनेंस कार्य होने का फायदा क्या ?
शहर में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग ने करोड़ों की लागत से जर्जर बिजली तार को बदलकर वायर वाला तार लगाया गया है. इसके बावजूद लगातार वायर वाले तार में आग लगने की घटना हो रही है.
जिससे आग लगकर बार-बार विभिन्न मुहल्लों में तार टूटकर गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. शहरवासियों का कहना है कि जब जर्जर बिजली तार बदला गया, तो फिर बार-बार तार टूटने, तार में आग लगने की घटना क्यों हो रही है. ऐसे में लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग ने काफी घटिया वायर तार लगाया है, जिसके कारण तार टूटने व आग लगने की घटनाएं हो रही हैं.