25000 की आबादी आज भी चचरी पुल के सहारे

मनोज सिंह, अमदाबाद :जान जोखिम में डालकर छह माह तक बांस के चचरी पुल से आवागमन करने को हजारों लोग विवश हैं. दो-दो पंचायत उत्तरी व दक्षिणी करिमुल्लापुर की हजारों की आबादी वर्षों से चचरी पुल के सहारे आवागमन कर रही है. लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है. प्रखंड के उत्तरी […]

मनोज सिंह, अमदाबाद :जान जोखिम में डालकर छह माह तक बांस के चचरी पुल से आवागमन करने को हजारों लोग विवश हैं. दो-दो पंचायत उत्तरी व दक्षिणी करिमुल्लापुर की हजारों की आबादी वर्षों से चचरी पुल के सहारे आवागमन कर रही है. लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है.

प्रखंड के उत्तरी एवं दक्षिण करिम्मुलापुर पंचायत के लोग दस वर्षों से करीब 25,000 की आबादी बांस के चचरी पुल सहारे आवागमन करने को विवश हैं. ज्ञात हो कि गोपालपुर चौक से उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत भवन होते हुए छर्रामारी गांव तक में मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क का निर्माण वर्ष 2008 में हुई है. चामा गांव के पूर्व चारपाया वाली पुल का निर्माण हुआ था. वर्ष 2007 में ही बाढ़ में उक्त पुल ध्वस्त हो गया है. जो अब तक नहीं बन पाया है.

इस स्थान पर पुल ध्वस्त हो जाने के कारण चौक चामा, घीसू टोला, छर्रामारी, बैद्यनाथपुर आदि गांव के ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए घोर संकट उत्पन्न हो गयी थी. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक एवं सांसद से ध्वस्त पुल का निर्माण कार्य कराने का मांग करते रहे हैं. लेकिन इस दिशा में कोई भी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ठोस कदम उठाने की जहमत नहीं उठायी. आज भी उपरोक्त गांव के लोग ध्वस्त पुलिया का दंश झेल रहे हैं.

स्थानीय ग्रामीण खोखा सिंह, श्याम नारायण सिंह, अमर सिंह, हरि सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि आई भीषण बाढ़ में पुलिया ध्वस्त हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बांस का चचरी पुल बनाकर इस होकर आवागमन बाहाल की है. इसे बनाने के लिए कई बार स्थानीय विधायक एवं सांसद से गुहार लगायी गयी है. लोगों ने यह भी कहा कि चुनाव काल के समय विभिन्न पार्टियों द्वारा उपरोक्त पुल का निर्माण के वायदे किये गये. लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है. बहरहाल प्रशासनिक अड़चने जो भी रहा हो लेकिन ध्वस्त पुलिया का दंश झेलने को हजारों लोग विवश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >