112 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन

112 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्यक्ष का निधन

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष 112 वर्षीय जहरूल हक का गुरुवार की संध्या आकस्मिक निधन हो गया. वे करीब एक सौ बारह वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके आवास में अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का तांता लगा रहा. उनके निधन पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, पूर्व सरपंच इद्रीश, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, अब्दुल बारिक उर्फ बबलू, कलाम मियां ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया है. दिवंगत के तीन पुत्र है. मृतक अपने पंचायत से तीन बार पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे. उनका कैथी, मैथिली, हिंदी और उर्दू भाषा की पढ़ाई में अच्छी पकड़ के साथ अच्छा लेखनीय भी वह लिखा करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >