कल का मौसम: बिहार में 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन राखी बांधने या घर से बाहर निकलने वालों को मौसम का ध्यान रखना होगा. मौसम के नक्शे के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है. मध्य और पश्चिमी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
28 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रक्षाबंधन के दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.
29 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 29 अगस्त को भी बिहार के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में ऑरेंज अलर्ट है.
इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है. वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट रहेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
30 अगस्त को ज्यादातर जिलों में राहत
30 अगस्त को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बेहतर होने की उम्मीद है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा और गया समेत कई जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं है.
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी है. इन जिलों में बारिश और गरज-चमक का असर रह सकता है.
इसे भी पढ़ें: ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, मांझी के बेटे ने की आरक्षण की समीक्षा की मांग, बोले- कोटा के अंदर कोटा जरूरी
