भोज में कुर्सी को लेकर विवाद, मारपीट में दो युवक जख्मी

शादी के बाद वलीमे के भोज में कुर्सी को लेकर हुआ मामूली विवाद बाद में जबर्दस्त मारपीट में बदल गया

फोटो9.मारपीट मे घायल भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के रुइया गांव में आयोजित शादी के बाद वलीमे के भोज में कुर्सी को लेकर हुआ मामूली विवाद बाद में जबर्दस्त मारपीट में बदल गया. इस दौरान मारपीट में दो युवक जख्मी हो गये. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय इदरीश अंसारी के पुत्र मकबूल अंसारी के घर पर शुक्रवार देर शाम दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया था. वलीमे के भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. भोज के दौरान ही कुर्सी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी व देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में एक पक्ष से जमीर अंसारी पिता अजमुला अंसारी व दूसरे पक्ष से अख्तर अंसारी पिता अजीज अंसारी घायल हो गये हैं. घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने दोनों का इलाज किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हालांकि, स्थिति अब नियंत्रण में बतायी जा रही है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गयी है व पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >