कैमूर के रेल यात्रियों के लिए खबर, सांसद सुधाकर सिंह ने उठाईं 2 अहम मांगें; भभुआ रोड तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन?

सांसद सुधाकर सिंह ने पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन को भभुआ रोड तक बढ़ाने और पुसौली स्टेशन पर रांची-बनारस इंटरसिटी के ठहराव की मांग की है।

Kaimur News : कैमूर जिले के रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर दो महत्वपूर्ण मांगें उठायी हैं. उन्होंने पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन को भभुआ रोड स्टेशन तक विस्तारित करने और रांची-बनारस एक्सप्रेस का पुसौली स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है.

भभुआ रोड तक बढ़ाने की मांग

सांसद ने 23 अगस्त को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ट्रेन संख्या 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर का विस्तार सासाराम से भभुआ रोड तक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कैमूर जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं. ट्रेन के भभुआ रोड तक विस्तार से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, दैनिक यात्रियों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

पुसौली में रांची-बनारस एक्सप्रेस रोकने की मांग

सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस का पुसौली स्टेशन पर नियमित ठहराव देने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि ट्रेन कैमूर जिले से होकर गुजरती है, लेकिन पुसौली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से आसपास के हजारों यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है.

विद्यार्थियों और कारोबारियों को होगा फायदा

सांसद ने अपने पत्र में कहा कि पुसौली और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यवसायी और आम नागरिक यात्रा करते हैं. ट्रेन के नियमित ठहराव से इन यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी.

रेलवे से तत्काल कार्रवाई की मांग

सुधाकर सिंह ने रेलवे प्रशासन से दोनों मांगों पर जनहित में जल्द निर्णय लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भभुआ रोड तक पैसेंजर ट्रेन का विस्तार और पुसौली में रांची-बनारस एक्सप्रेस का ठहराव होने से कैमूर के हजारों रेल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >