कैमूर : रील बनाने के दौरान युवक ने लहराया हथियार, वीडियो वायरल; पहचान में जुटी पुलिस

Kaimur Viral Video : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में रील बनाने के दौरान एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur Viral Video :
कैमूर जिले के मोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र में एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की पूरी तरह पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो वास्तव में कब का है और किस जगह पर फिल्माया गया है.

फेसबुक स्टेटस पर लगाया वीडियो

मोहनिया थाना क्षेत्र के इस वायरल वीडियो की अवधि करीब 16 सेकंड की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को फेसबुक के स्टेटस पर लगाया गया था, जहां से यह तेजी से शेयर होने लगा. वीडियो में एक युवक कथित रूप से रील (शॉर्ट वीडियो) बनाते समय अपने हाथ में हथियार लहराता हुआ साफ दिखाई दे रहा है.

शुक्रवार को यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गहन जांच में जुट गया है.

पहचान करने में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले के संबंध में मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने बताया कि वायरल वीडियो अब पुलिस के संज्ञान में आ चुका है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दिख रहे युवक की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. युवक की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : कैमूर में बकाया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >