भीषण सड़क जाम से बेहाल कैमूर, स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

Kaimur News : सुबह-सुबह शहर में लगा भीषण जाम, स्कूल जा रहे बच्चों को हुई सबसे ज्यादा समस्या

Kaimur News (अमित कुमार सिन्हा) : बुधवार को पश्चिम बाजार स्थित जायसवाल दुर्गा स्थान के समीप एक व्यवसायी के द्वारा सड़क पर ही खड़े कर मिनी ट्रक से पेंट आदि का सामान उतारे जाने से एक सुबह से एकता चौक से सिवों चौक तक पश्चिम बाजार का सड़क जाम रही.सुबह-सबेरे लगे भीषण जाम के चलते स्कूली बच्चों सहित वाहन सवार लोग फंसे रहे.

जाम के कारण आए दिन उठानी पड़ रही समस्या

भीषण जाम के चलते कई स्कूली वाहनों को रास्ता बदलकर सकरी गलियों और मुहल्लों से होकर निकलना पड़ा.सुबह-सुबह बाजार जाम रहने से राहगीर भी परेशान रहें. गौरतलब है कि शहर के अतिव्यस्त व सबसे पुराने पश्चिम बाजार में छोटी बड़ी मिलाकर कुल तीन सौ से अधिक दुकानें है और इस बाजार में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक खरीदारों का आना जाना होता है. लेकिन,आये दिन बाजार में भारी ट्रैफिक के चलते जाम रहता है. बाजार के व्यापारियों के अनुसार,इस समस्या पर शहर के प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है और ना ही स्थानीय प्रतिनिधियों ने ही अपना वादा निभाया. जिसके चलते जाम के अलावे व्यापारी व दुकानदार इन समस्याओं से दो चार होते रहते हैं.

Also Read : सुबह-सुबह काम पर निकले हलवाई को उड़ाया, हुई मौत, परिवार में मातम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >