कैमूर के नीतीश ने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा की पास

जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित करजांव गांव के रहने वाले नीतीश कुमार ने मारी बाजी

फोटो 18 यूपीएससी में सफल नीतीश कुमार.

भभुआ शहर.

जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित करजांव गांव के रहने वाले नीतीश कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 771वां रैंक हासिल कर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता संतरा देवी, पिता विदेशी राम, बड़े भाई, अमर कुमार, विनोद कुमार, पंकज कुमार, छोटी बहन ममता, परिवार के अन्य सदस्यों, शिक्षकों और दोस्तों को दिया. नीतीश कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल रतवार से तथा बीएचयू बनारस से राजनीतिक विज्ञान से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद नीतीश ने यूपीएससी में सफलता पायी. अब वे देश की सेवा में योगदान देना चाहते हैं. विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण व शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >