चिलबिलि के मुखिया ने महिला का सिर फोड़ा

पुसौली (कैमूर) : कुदरा थाने के चिलबिलि पंचायत के मुखिया सुशील कुमार बिंद पर मारपीट कर सिर फोड़ने के मामला को लेकर अमिरथा निवासी शाहजहां खातून, पति क्लामुद्दीन ने थाने में मंगलवार की शाम आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि मंगलवार की शाम हाल मोकामा कुदरा के हरिजन छात्रावास के पास अपनी पंचायत […]

पुसौली (कैमूर) : कुदरा थाने के चिलबिलि पंचायत के मुखिया सुशील कुमार बिंद पर मारपीट कर सिर फोड़ने के मामला को लेकर अमिरथा निवासी शाहजहां खातून, पति क्लामुद्दीन ने थाने में मंगलवार की शाम आवेदन दिया है.

इसमें कहा गया है कि मंगलवार की शाम हाल मोकामा कुदरा के हरिजन छात्रावास के पास अपनी पंचायत के मुखिया सुशील कुमार बिंद से कहा कि हमको कूपन मिला है, लेकिन केरोसिन व राशन नहीं मिल रहा है. आप और डीलर मिल कर राशन-केरोसिन ब्लैक कर देते हैं.

मुझे राशन-केरोसिन दिलवाएं. बस, इतनी बात पर निराला चाय दुकान के पास बन रहे शौचालय के पास से लकड़ी से पिटाई करने लगे. इससे मेरा सिर फट गया. साथ ही पति कलामुद्दीन की भी पिटाई की.

लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि थानेदार रविशंकर को इसकी जानकारी नहीं है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हमें इसकी जानकारी नहीं है. एसआइ रामरहन सिंह को

महिला ने आवेदन दिया है, जो फिलहाल बाहर हैं. उनके आने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. वहीं, चर्चा है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने के फिराक में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >