लालापुर रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर चर्चा

रेल राज्य मंत्री सहित जीएम, डीआरएम, डीएम व एसडीओ को दिया आवेदन कुदरा (कैमूर) : पेंशनर भवन में मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता व कृपा नारायण के संचालन में हुआ. इसमें मुख्य रूप से गया-मुगलसराय रेलखंड पर लालापुर गुमटी के पास अंदर पास की मांग को लेकर चर्चा की गयी. वक्ताओं […]

रेल राज्य मंत्री सहित जीएम, डीआरएम, डीएम व एसडीओ को दिया आवेदन
कुदरा (कैमूर) : पेंशनर भवन में मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता व कृपा नारायण के संचालन में हुआ. इसमें मुख्य रूप से गया-मुगलसराय रेलखंड पर लालापुर गुमटी के पास अंदर पास की मांग को लेकर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि लालापुर से भभुआ रोड तक तो रेलवे द्वारा ओवरब्रिज बनवाया गया.
लेकिन, लालापुर से कुदरा बाजार आने के लिए ओवरब्रिज से तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है या ओवरब्रिज पर बने 140 सीढ़ियों पर चढ़ कर आना पड़ता है. इससे बूढ़े, महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी होती है. गौरतलब है कि लालापुर से कुदरा बाजार में आने-जाने के लिए अंडर पुलिया बनी थी. लोगों ने कई वर्षों तक इसका उपयोग भी किया, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है. लोग बताते हैं कि ओवरब्रिज बनने के बाद पूरी तरह से रेलवे बाउंड्री कर दी है. इससे ओवरब्रिज के सहारे तीन किलोमीटर की दूरी तय करे या तो 140 सीढ़ियां चढ़े.
इसमें काफी परेशानी हो रही है. इस मामले को लेकर कुदरा के जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन रेलराज्य मंत्री, कोलकाता रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, हाजीपुर के जीएम, सांसद सह अध्यक्ष संयुक्त संसदीय समिति मंडल रेलवे मुगलसराय, डीआरएम मुगलसराय, डीएम कैमूर व एसडीएम मोहनिया को आवेदन दिया गया है. बैठक में उपेंद्र सिंह, राजू सिंह, जगदीश राम, कन्हैया तिवारी, बीगु प्रसाद सिंह, संगीता बर्मा, गीता देवी राधेश्याम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >