ड्यूटी से गायब मिले पांच बीएलओ!

– मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के लिए लेना था दावा-आपत्ति भभुआ (कार्यालय) : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए गत 14 फरवरी को दावा आपत्ति देने का तिथि निर्धारित किया गया था. पुनरीक्षण के लिए जिस भी मतदाता को दावा या आपत्ति दर्ज कराना था वे 14 फरवरी को अपने मतदान केंद्र पर जाकर दावा […]

– मतदाता सूची पुनर्रीक्षण के लिए लेना था दावा-आपत्ति
भभुआ (कार्यालय) : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए गत 14 फरवरी को दावा आपत्ति देने का तिथि निर्धारित किया गया था. पुनरीक्षण के लिए जिस भी मतदाता को दावा या आपत्ति दर्ज कराना था वे 14 फरवरी को अपने मतदान केंद्र पर जाकर दावा आपत्ति दर्ज करा सकते थे. इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन शाखा द्वारा बीएलओ की तैनाती की गयी थी. जब 14 फरवरी को उप निर्वाची पदाधिकारी सियाराम मंडल मतदान केंद्रों पर पहुंच औचक निरीक्षण में कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ अपने ड्यूटी से गायब पाये गये.
औचक निरीक्षण के दौरान पांच मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण के लिए मतदाताओं का दावा आपत्ति लेने वाला कोई नहीं था. उप निर्वाची अधिकारी ने बताया कि पांच मतदान केंद्रों पर गायब पाये गये बीएलओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोष जनक नहीं होने पर उक्त बीएलओ पर लोक प्रतिनिधित्व के तहत निलंबन से लेकर बरखास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >