डीइओ के निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक

भभुआ (नगर) : शिक्षा विभाग के वरीय अफसरों द्वारा स्कूलों में निरीक्षण का क्रम जारी है मगर, अधिकारियों द्वारा जांच के क्रम में स्कूल के शिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही. शिक्षा विभाग की कार्रवाई भी सिर्फ स्पष्टीकरण तक ही सिमट कर रह गयी जिसकी वजह से शिक्षक […]

भभुआ (नगर) : शिक्षा विभाग के वरीय अफसरों द्वारा स्कूलों में निरीक्षण का क्रम जारी है मगर, अधिकारियों द्वारा जांच के क्रम में स्कूल के शिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही. शिक्षा विभाग की कार्रवाई भी सिर्फ स्पष्टीकरण तक ही सिमट कर रह गयी जिसकी वजह से शिक्षक भी कोई न कोई कारण बता कर कार्रवाई से मुक्त हो जा रहे. वहीं सूत्रों का कहना है कि स्पष्टीकरण न देने के बावजूद भी कहीं कोई कार्रवाई नहीं होती.
इसी क्रम में सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद ने उच्च विद्यालय, रतवार का औचक निरीक्षण किया. डीइओ ने बताया कि जांच के क्रम में विद्यालय में काफी अनियमितता पायी गयी.
स्कूल में 13 शिक्षक पदस्थापित है, जिनमें आठ शिक्षक गायब मिले. वहीं, स्कूल में साढ़े नौ बजे तक एक भी बच्चा नहीं पहुंचा था. एचएम राकेश बहादुर सिंह ने शिक्षकों को कोई निर्देश भी नहीं दिया था. उपस्थिति पंजी में स्कूल में 446 बच्चों का नामांकन है, जबकि बाल पंजी के आधार पर सिर्फ 150 बच्चों की उपस्थिति दर्ज हुई थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीइओ ने एचएम सहित अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही स्पष्टीकरण संतोषजनक पाये जाने पर वेतन कटौती का आदेश दिया है.
डीइओ ने आगे बताया कि स्कूल की एक शिक्षिका सवीना परवीन का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया है व उन्हें पुन: अपने मूल विद्यालय में योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है.
फिलहाल, उक्त शिक्षिका न्यू प्राथमिक विद्यालय, बेतरी में पदस्थापित है. उसके बाद डीइओ उमवि बारे पहंचे जहां तीन शिक्षक अनुपस्थित पाये. डीइओ द्वारा जब एचएम से बाल पंजी की मांग की गयी तो एचएम राजगृह प्रसाद द्वारा बालपंजी नहीं प्रस्तुत की गयी. यहां भी विद्यालय में पठन पाठन की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी डीइओ ने वेतन कटौती के साथ शो कॉज की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >