भगवानपुर (कैमूर) : मुंडेश्वरी धाम में बने पर्यटन विभाग के होटल मां मुंडेश्वरी बिहार का उद्घाटन सूबे की पर्यटन मंत्री माननीय अनीता देवी द्वारा छह फरवरी को किया जायेगा. उद्घाटन करने के पूर्व होटल के सौंदर्यीकरण की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है.
होटल की रंगाई-पुताई, आगे फर्श का मिट्टी से भरायी व चौराहे से होटल तक जानेवाले मुख्य सड़क का कालीकरण प्रारंभ हो चुका है. वहीं होटल में हो रहे सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी डटे हुए हैं.
उन्होंने बताया कि होटल के उद्घाटन के बाद यहां दर्शनार्थियों को चाय, नाश्ता व भोजन उचित दर पर उपलब्ध कराया जायेगा. उद्घाटन पर्यटन मंत्री अनीता देवी व अध्यक्षता अनुसूचित जाति/ जनजाति मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा किया जायेगा. वहीं, भूतपूर्व सिंचाई मंत्री सह बक्सर के भूतपूर्व सांसद जगदानंद व पंचायत राज विभाग के मंत्री कपिलदेव कामत भी मौजूद रहेंगे.
