युवक ने ससुराल में जहर खाकर दी जान

नरोतापुर बघार से मिला युवक का शव परिजनों ने दर्ज नहीं करायी है प्राथमिकी भभुआ (सदर) : पत्नी को ससुराल से विदा नहीं करने से खफा एक युवक ने बुधवार को अपने ससुराल में ही जहर खाकर अपनी जान दे दी. सोनहन थाने के करमा गांव का 27 वर्षीय तेजू बिंद, पिता विजयी बिंद बुधवार […]

नरोतापुर बघार से मिला युवक का शव
परिजनों ने दर्ज नहीं करायी है प्राथमिकी
भभुआ (सदर) : पत्नी को ससुराल से विदा नहीं करने से खफा एक युवक ने बुधवार को अपने ससुराल में ही जहर खाकर अपनी जान दे दी. सोनहन थाने के करमा गांव का 27 वर्षीय तेजू बिंद, पिता विजयी बिंद बुधवार को ही अपने ससुराल भभुआ थाना क्षेत्र के नरोतापुर पत्नी को लाने पहुंचा था.
गुरुवार की सुबह उसको देउवा खनगीपुर के बधार में विद्यालय आते छात्रों ने मृत देखा, तो नरोतापुर में आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. जानकारी के बाद ग्रामीण मृत युवक की पहचान के लिए बधार में दौड़ पड़े व युवक की पहचान की. उसके मुंह व नाक में झाग लगा हुआ था. इससे ऐसा लग रहा था कि उसने जहर खाया हुआ है. इसकी सूचना सदर थाने को दी गयी. सदर थाना के अवर निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा मौके पर पहुंचते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जवान बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे पिता विजयी बिंद ने बताया कि 10 दिन पहले ही उसका बेटा गुजरात से आया था. अगस्त महीने से अपने मायके जाकर बैठी अपनी पत्नी को लाने वह बुधवार की सुबह अपने ससुराल नरोतापुर गया हुआ था.
गुरुवार की सुबह बेटे के ससुराल वालों की जगह उसके एक रिश्तेदार से यह मनहूस खबर मिली. मृत युवक के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहती थी. पिछले साल मायके में ही रहने के दौरान उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र की अचानक ही मौत हो गयी थी.
मृत युवक के पिता ने बिलखते हुए कहा कि पत्नी के साथ नहीं आने के चलते मेरे पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी. बहरहाल, इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा संबंधित थाने को आवेदन नहीं दिया गया है. फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गौरतलब है कि 10 साल पहले युवक की शादी नरोतापुर निवासी नखरू बिंद की बेटी रीता देवी से हुई थी. दूसरी तरफ, मृतक की पत्नी ने आपसीझगड़ के दौरान पति द्वारा जहर खा लेने का बयान दर्ज कराया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >