एसडीओ ने बहेरा में लगाया जनता दरबार
इंदिरा आवास व पेंशन के दर्जनों मामले आये
पुसौली (कैमूर) : बाजार के बहेरा गांव में गुरुवार को मोहनिया के एसडीओ डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता ने जनता दरबार लगाया गया. इसमें आये मामलों को संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह में निराकरण के लिए आदेश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से इंदिरा आवास व पेंशन के दर्जनों मामले आये, जिन्हें एसडीओ ने गंभीरता से लेते हुए बीडीओ कनिष्क कुमार को निराकरण के लिए कहा.
वहीं, गांव से निकलते समय रास्ते में उन्होंने कई विकलांग युवक को देख कर उसे ट्राइ साइकिल देने के लिए बीडीओ को आदेश दिया. साथ ही बहेरा में ताजिया रखने के पूर्व के विवाद को भी दोनों पक्षों को बुला कर निबटारा किया. इस दौरान बीडीओ कनिष्क कुमार, सीओ चंद्रशेखर सिंह, थानाध्यक्ष रविशंकर, बीएओ अजय कुमार, सीआई रमाशंकर, मुखिया जीरा देवी उपस्थित थे.
मृत मिस्त्री के परिजनों से मिले एसडीओ : बहेरा निवासी डिप्टी कोहर के परिजनों से गुरुवार को मोहनिया एसडीओ डॉ जितेंद्र कुमार ने मुलाकात कर परिजनों को एक साड़ी व कंबल दिये.
साथ ही परिजनों को 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं व 20 लीटर केरोसिन डीलर से दिलवाये. वहीं, जनप्रतिनिधि के रूप में आलोक रंजन चौबे ने परिजनों के लिए कई मांग एसडीओ के सामने रखीं. इसमें जो संभव था उसे एसडीओ ने तत्काल देने की बातें कहीं व परिजनों से अपने को परिवार का हिस्सा बताया.
एसडीओ ने बताया की परिजनों को इंदिरा आवास और सरकार के तरफ से जमीन देने के लिए आदेश दिया गया. साथ ही बताया कि लड़की की शादी व लड़के के नौकरी के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जायेगा. गौरतलब है कि नदोखर ग्रिड में चहारदीवारी की मरम्मत के दौरान मिट्टी में दबने से बहेरा निवासी डिप्टी कोहर की मौत हो गयी थी.
