आरपीएफ ने दर्ज शिकायत के बाद की कार्रवाई
आरपीएफ ने छात्र को किया परिजनों के हवाले
कैमूर जिले के रतवार गांव का है रहनेवाला
भभुआ/सासाराम : भभुआ स्थित बीके पब्लिक स्कूल से भागे एक छात्र को रेलवे सुरक्षा बल ने भभुआ-पटना एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि स्कूल से भागा छात्र भभुआ जिले के रतवार गांव निवासी देव शरण पांडेय (नौ साल) बताया गया है.
बरामद छात्र को उसके परिजनों को साबूत व पहचान के बाद सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, छात्र घर से पढ़ने स्कूल आया था. तभी स्कूल से किसी कारण भाग गया. इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, घर में किसी ने उसे कुछ कहा नहीं था.
बावजूद उसके दिमाग में कौन सी बातें आयी कि वह भाग गया. इसका पता लगाया जा रहा है. हालांकि, पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया था. इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी बरामदगी सासाराम-आरा रेलखंड के नोखा रेलवे स्टेशन से किया गया है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
