भभुआ (कार्यालय) : पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए बनाये गये नियम को ताक पर रख कर मनमाने ढंग से रोस्टर तैयार करने का आरोप कई जनप्रतिनिधियों ने लगाया है. बुधवार को मींव व मीरियां पंचायत की मुखिया समप्रभावती देवी व साधना देवी ने डीएम व पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिख कर आरक्षण रोस्टर तैयार करने में अनियमितता का आरोप लगाया है.
मींव की मुखिया ने अपने आरोप में लिखा है कि वर्ष 2011 में हुए जातीय आर्थिक जनगणना में मींव पंचायत के सपनौतियां, धर्मपुरा, सेमरियां, सेमरा, नीमी, गांव को वंचित कर दिया गया. जिसके चलते बहुत सारी जातियां नहीं जुड़ पायी. इस कारण से जातीय जनगणना में बहुत सारी असमानता है. और इसको बगैर ठिक किये पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
वहीं मीरियां की मुखिया साधना देवी ने आरोप लगाया है कि जातीय जनगणना 2011 में मीरियां पंचायत के बहेरा, सैरोडीह, बसगीतिया पंचायत को नहीं जोड़ा गया है. जिसके चलते बहुत सारे लोग जातीय जनगणना में शामिल नहीं है. इससे आरक्षण रोस्टर को तैयार करने में इन गांवों के लोगों नहीं शामिल करने से कई गड़बड़ियां हुई है उन्होंने डीएम को पत्र लिख उचित न्याय देते कार्रवाई की मांग की है.
