मोहनिया में दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रमण, फ्लैग मार्च भी

मोहनिया (सदर) : मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन के तेवर सख्त रहे. पुलिस ने मंगलवार को मोहनिया बाजार से एक फिर अतिक्रमण को हटाया व धारा 144 के तहत लोगों पर कार्रवाई की. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों के अलावा कई आम लोगों को भी चोटें आयी. मंगलवार को डीएसपी […]

मोहनिया (सदर) : मंगलवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन के तेवर सख्त रहे. पुलिस ने मंगलवार को मोहनिया बाजार से एक फिर अतिक्रमण को हटाया व धारा 144 के तहत लोगों पर कार्रवाई की. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों के अलावा कई आम लोगों को भी चोटें आयी. मंगलवार को डीएसपी व एसडीएम ने पुलिसबल के साथ मोहनिया के विभिन्न बाजारों का भ्रमण किया.
गौरतलब है कि पुलिस ने ये कार्रवाई सोमवार को ही शुरू की थी. इस दौरान जैसे ही पुलिस कार्रवाई करके आगे बढ़ी तुरंत बाजार में एक बार फिर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया. इस कार्रवाई का कारण सोमवार को भभुआ के सिकठी गांव में हुई हत्या के बाद हुए विवाद व लोगों के आकोश को भी माना जा रहा है. सोमवार को सिकठी में हत्या व हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई के बाद लोगों के आक्रोश व तोड़फोड़ को देखते हुए पुलिस ने मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में धारा 144 लगा दी. डीसीएलआर ने तो मीडिया कवरेज पर भी लगा दिया प्रतिबंध.
डीसीएल आर अविनाश कुमार ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए मीडिया कवरेज पर भी रोक लगा दी. इस दौरान इस अभियान में एसडीएम डाॅ जितेंद्र गुप्ता, डीएसपी मनोज राम, प्रशिक्षु डीएसपी गौरव पांडेय, डीसीएल आर अविनाश कुमार, सीओ विजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर पूरे दल बल के साथ मौजूद थे.
अतिक्रमणकारियों का सामान उठा ले गयी पुलिस : दूसरे दिन यानी सोमवार को भी पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क किनारे जो भी सामान मिला, उसे ट्रैक्टर पर लोड कर थाना ले गयी. चांदनी चौक, स्टूवरगंज, शहीद मार्केट मे भगदड़ सा नजारा देखने को मिला.
दिखा कर्फ्यू सा दृश्य: मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के लोग सड़को पर उतर कर फ्लैग मार्च कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >