प्रशासनिक अधिकारियों की कर्रवाई से कई व्यवसायियों को आयी चोटें
अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन भी चली कार्रवाई
रामगढ़ (कैमूर) : रामगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दूसरे दिन भी यानी मंगलवार को भी बाजार में अफरातफरी रही. पुलिस को अतिक्रमणकारियों से निबटने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा. अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सोमवार की देर शाम अधिकारियों सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी रामगढ पहुचे. इस दौरान सर्वप्रथम बाजार में फ्लैग मार्च किया.
साथ ही कुछ देर बार ही प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार की अस्त-व्यस्त हालत देखते हुए अतिक्रमण भी हटाया. इस दौरान खोरहरा चौक से लेकर हाइस्कूल बाजार के दोनों छोरो पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया और विरोध कर रहे लोगों को बलपूर्वक हटाते हुए लाठियां भी भांजी. अधिकारियो के द्वारा यह करवाई सोमवार की देर शाम से चलायी गयी, जो मंगलवार की दोपहर तक जारी रही. मंगलवार की कारवाई के दौरान सोमवार की शाम जैसा ही नजारा रहा. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियो ने दूसरे दिन भी विरोध कर रहे लोगों के ऊपर बल का प्रयोग किया.
इस करवाई से करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आयी हैं. वहीं कई वाहनों को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के लोगों ने हटाया. मंगलवार कोअतिक्रमण हटाओ के दौरान पुलिस की सख्ती पर बाजार के व्यवसायियों ने बीडीओ अबदुल क्यूम अंसारी से मुलाकात की व प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की. बीडीओ ने सभी व्यवसायियों को नाली के ऊपर से आतिक्रण को हटा लेने का निर्देश देते हुए प्रशासनिक कार्रवाई को जरूरी बताया.
