कर्मनाशा में एनएच-दो से जब्त हुए ओवरलोडेड ट्रक

ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती, देर रात डीएम व एसपी ने चलाया अभियान कर्मनाशा (कैमूर) : डीएम व एसपी कैमूर ने सोमवार की रात ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ जीटी रोड पर अभियान चलाया. इस दौरान कई आवेरलोडेड ट्रक जब्त हुए. डीएम व एसपी के अभियान से ओवरलोडेड ट्रकों के संचालन में हड़कंप मच रहा. गौरतलब है […]

ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती, देर रात डीएम व एसपी ने चलाया अभियान

कर्मनाशा (कैमूर) : डीएम व एसपी कैमूर ने सोमवार की रात ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ जीटी रोड पर अभियान चलाया. इस दौरान कई आवेरलोडेड ट्रक जब्त हुए. डीएम व एसपी के अभियान से ओवरलोडेड ट्रकों के संचालन में हड़कंप मच रहा. गौरतलब है कि डीएम व एसपी सोमवार की रात करीब एक बजे एनएच दो पर पहुंचे. जैसे ही मोहनिया व दुर्गावती पुलिस को इसकी सूचना मिली थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ सड़क पर आ गये व एनएच पर ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान में 15 ओवरलोडेड ट्रक दुर्गावती थाने में जब्त की गयी.

दोनों वरीय अधिकारियों के उपस्थिति में मोहनिया से लेकर दुर्गावती तक अभियान चला. इससे ओवरलोड संचालकों में सड़क पर घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा. रविवार को भी दुर्गावती पुलिस ने चार ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गये थे. ओवरलोडेड के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे पकड़े गये ट्रकों से सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >