शादीशुदा महिला को भगानेवाला गिरफ्तार

भभुआ(सदर) : थाना क्षेत्र के रूइयां गांव से एक शादीशुदा महिला को भगाने के मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 जनवरी को देवर्जी कला गांव के रहनेवाला अरविंद कुमार रूइयां ने गांव की एक शादीशुदा और तीन बच्चों की मां को भगा लिया था. […]

भभुआ(सदर) : थाना क्षेत्र के रूइयां गांव से एक शादीशुदा महिला को भगाने के मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 जनवरी को देवर्जी कला गांव के रहनेवाला अरविंद कुमार रूइयां ने गांव की एक शादीशुदा और तीन बच्चों की मां को भगा लिया था. इस मामले में महिला के पति अनिल धोबी ने उक्त युवक के खिलाफ उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी.
इसके आधार पर रविवार की देर शाम उक्त युवक को कुदरा थानाक्षेत्र के पुसौली से गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश कर दिया गया. उधर, कुंज गांव में कुछ दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में नगर पुलिस द्वारा कुंज गांव निवासी हरदीप राम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने के लिए मेडिकल परीक्षण कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >