उर्दू अभ्यर्थियों के नियोजन के लिए तीन से कैंप

बेसिक ग्रेड की 405 व स्नातक ग्रेड की 42 रिक्तियों पर होगी बहाली भभुआ (नगर) : जिले में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होनेवाले उर्दू व बांगला शिक्षकों की बहाली को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कैंप लगा कर अभ्यर्थियों का नियोजन किया जायेगा. जिलास्तर […]

बेसिक ग्रेड की 405 व स्नातक ग्रेड की 42 रिक्तियों पर होगी बहाली
भभुआ (नगर) : जिले में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होनेवाले उर्दू व बांगला शिक्षकों की बहाली को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसके लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कैंप लगा कर अभ्यर्थियों का नियोजन किया जायेगा.
जिलास्तर पर तीन फरवरी को इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय (टाउन हाई स्कूल) में कैंप आयोजित होगा. इसमें नगर पर्षद भभुआ, नगर पंचायत मोहनिया, प्रखंड नियोजन इकाई भभुआ, रामपुर, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, अधौरा, मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती, रामगढ व नुआंव प्रखंड के लिए कैंप का आयोजन होगा. इसमें बेसिक व स्नातक ग्रेड के लिए नियोजन प्रक्रिया पूरी की जायेगी, जबकि चार व पांच फरवरी को पंचायत शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में कैंप लगाया जायेगा. चार फरवरी को ए से एम व पांच फरवरी को एन से जेड तक अंगरेजी अक्षर वाले संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में कैंप आयोजित होगा.
जिले में उर्दू व बांगला शिक्षकों के 405 बेसिक ग्रेड व 42 स्नातक ग्रेड अभ्यर्थियों का नियोजन किया जाना है. उर्दू व बांगला शिक्षकों की रिक्तियों पर गौर करें, तो कुल 558 बेसिक ग्रेड उर्दू शिक्षक व 65 स्नातक ग्रेड शिक्षकों की बहाली की जानी थी. इसमें पूर्व में बेसिक ग्रेड में 153 व स्नातक ग्रेड में 23 शिक्षकों की बहाली ली जा चुकी है. अब इन बचे हुए सीटों पर अभ्यर्थियों की बहाली होगी.
कैंप पर होगी वीडियोग्राफी : कैंप स्थल पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी है.कैंप स्थल पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है. नियोजन के वक्त नियोजन इकाइयों की उपस्थिति अनिवार्य है. कैंप के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले नियोजन इकाइयों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.
वहीं निर्धारित तिथि को विभिन्न विद्यालयों में लगने वाले कैंप के दौरान सभी प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय के शैक्षणिक कार्य बंद रखेंगे व शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रह कर आवश्यकतानुसार सहयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >