चकबंदी रोड में युवक को हॉकी स्टिक से पीटा

भभुआ (सदर) : चकबंदी रोड में शुक्रवार की दोपहर बाइक से अपने पंचायत के मुखिया से मिलने आये एक युवक पर कुछ बदमाशों ने हॉकी स्टिक से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. मामला पूर्व के रंजिश का बताया जाता है. इधर युवक को पीट रहे बदमाशों की सूचना पर नगर थाने की गश्ती […]

भभुआ (सदर) : चकबंदी रोड में शुक्रवार की दोपहर बाइक से अपने पंचायत के मुखिया से मिलने आये एक युवक पर कुछ बदमाशों ने हॉकी स्टिक से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. मामला पूर्व के रंजिश का बताया जाता है. इधर युवक को पीट रहे बदमाशों की सूचना पर नगर थाने की गश्ती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही सभी बदमाश वहां से फरार हो गये, जबकि उनकी बाइक वहीं छूट गयी. बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. बदमाशों की पिटाई से घायल युवक सोनहन थाना क्षेत्र के चिताढ़ी गांव का गुड्डू कुमार बताया जाता है.
सदर अस्पताल में भरती युवक ने बताया कि 10 दिन पूर्व गांव के नहर के पास बने रोड पर बाइक तेज चलाने को लेकर बेलांव थाना क्षेत्र के गंभहरिया गांव निवासी शिवम सिंह के साथ बक-झक हुई थी. उस दौरान शिवम ने उसे देख लेने की धमकी दी थी. शुक्रवार को वह पियां निवासी व अपनी पंचायत के मुखिया करामात शेख से कुछ कार्य के सिलसिले मे मिलने पहुंचा था.
इसी दौरान शिवम व उसके साथियों ने चकबंदी रोड में उसे घेर लिया गया और हॉकी स्टिक से मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. इस मामले में युवक ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >