संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

सोनहन थाना क्षेत्र के रुद्रवार कला का था युवक भभुआ (सदर) : सोनहन थाना क्षेत्र के रुद्रवार कला में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक रुद्रवार कला के राजाराम सिंह का 30 वर्षीय बेटा बुधराम सिंह बताया जाता है. परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक ने बाजी लगा कर अत्यधिक शराब […]

सोनहन थाना क्षेत्र के रुद्रवार कला का था युवक
भभुआ (सदर) : सोनहन थाना क्षेत्र के रुद्रवार कला में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक रुद्रवार कला के राजाराम सिंह का 30 वर्षीय बेटा बुधराम सिंह बताया जाता है. परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक ने बाजी लगा कर अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी.
शराब पीने से गंभीर हुए युवक को परिजनों द्वारा बुधवार को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उपस्थित डाॅ प्रेम राजन द्वारा युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित करते ही युवक के परिजन पुलिसिया कार्रवाई के डर से उसे अस्पताल से लेकर आननफानन में भाग खड़े हुए.
घटना के संबंध में परिजनों ने जानकारी छुपाते हुए केवल इतना बताया कि युवक ने 26 जनवरी के दिन गांव के ही एक युवक के साथ सात बोतल देसी शराब पीने की बाजी लगायी थी.
पीने के बाद युवक बेहोशी के आलम मे चला गया था. युवक को बेहोशी के आलम में ही उसके परिजन इधर उधर इलाज कराने में लगे हुए थे. लेकिन, उसकी स्थिति नहीं संभलने पर बुधवार को सदर अस्पताल लेकर आये. लेकिन, सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >