आज नौ बजे प्रभारी मंत्री फहरायेंगे तिरंगा

तिरंगे को सलाम. धूमधाम से मनाया जायेगा 67वां गणतंत्र दिवस भभुआ (सदर) : डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने जिलेवासियों को 67वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते जिले के विकास व निरंतर सतत प्रयास करते रहने का आग्रह किया है. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम पूरी तरह से सज धज […]

तिरंगे को सलाम. धूमधाम से मनाया जायेगा 67वां गणतंत्र दिवस
भभुआ (सदर) : डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने जिलेवासियों को 67वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते जिले के विकास व निरंतर सतत प्रयास करते रहने का आग्रह किया है. गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम पूरी तरह से सज धज कर तैयार हो चुका है.
आज सुबह नौ बजे जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला डीएम व एसपी के आतिथ्य में ध्वजारोहण करेंगे. साथ-साथ प्रभारी मंत्री परेड की सलामी भी लेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे प्रभातफेरी से होगी. प्रभारफेरी में जिला मुख्यालय के सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ साथ गण्यमान्य लोग व अधिकारी शामिल रह कर शहर भ्रमण करेंगे. इसके बाद सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा.
जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय ध्वज को फहाराने में पूरी सावधानी बरती जाये. ध्वाजारोहण व परेड की सलामी लेने के उपरांत जगजीवन स्टेडियम में विकास में संबंधित विभाग व स्वयं सहायता समूहों द्वारा झांकी प्रदर्शित की जायेगी. इसके उपरांत स्टेडियम में अपराहन तीन बजे से कैमूर व रोहतास के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया जायेगा.
मुख्य समारोह स्थल पर कार्यक्रम व ध्वजारोहण के अलावा अन्य सरकारी विभागों व कार्यालयों पर भी समयानुसार तिरंगा फहराया जायेगा जिसमें पुलिस लाइन केंद्र में एसपी हरप्रीत कौर, जिला समाहरणालय पर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह, नगर थाने में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह आदि द्वारा ध्वाजारोहण किया जायेगा. इसके अलावे सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >