आज लोगों से रू-ब-रू होंगे मुख्यमंत्री

भभुआ (नगर) : शेषकर महिलाओं की मांग पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एक अप्रैल 2016 से पूरे बिहार में देसी व मसालेदार शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी जायेगी. सरकार का यह निर्णय लागू हो इसके लिए सभी स्तर पर समाज को जागरूक करने की कोशिश की जा रही […]

भभुआ (नगर) : शेषकर महिलाओं की मांग पर राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एक अप्रैल 2016 से पूरे बिहार में देसी व मसालेदार शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी जायेगी. सरकार का यह निर्णय लागू हो इसके लिए सभी स्तर पर समाज को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है.
प्रथम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज यानी गुरुवार को श्री कृष्ण मेमोरियल हाॅल, पटना में तीन बजे इस अभियान का शुभारंभ कर राज्य की जनता को संबोधित करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण टीवी चैनलों व जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा टॉकीज में किया जायेगा. स्स्थानीय स्तर पर इस कार्यक्रम का उद‍्घाटन जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह करेंगे. इसके अलावा जीविका व साक्षरता कर्मियों द्वारा मद्य निषेध पर आधारित समूह गायन प्रस्तुत किया जायेगा. जीविका सदस्यों द्वारा मद्य निषेध से संबंधित सफल अनुभवों की प्रस्तुति दी जायेगी. इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
कार्यक्रम में साक्षरता कार्यकर्ता, टोला सेवक, तालीमी मरकज के स्वयंसेवक, प्रेरक, केआरपी समूह तथा सदस्य, राज्य संसाधन समूह, जीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, साक्षरता कला जत्था के कलाकार, जिला स्तर के पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, एक्साइज के पदाधिकारी सहित जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी भाग लेंगे. कार्यक्रम के दौरान जिले में शराबबंदी को ले जन जागरूकता अभियान के विषय में चर्चा होगी. इसके अलावा पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए दस सदस्यीय टीम भी भेजी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >