महिला को जला कर मार डाला, सास गिरफ्तार

महिला को जला कर मार डाला, सास गिरफ्तार लड़की के पिता ने करमचट थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी करमचट थाने के कुकुड़ा गांव की घटना प्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) करमचट थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव में एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला. मौत के बाद उसके शव को जला दिया. इसकी प्राथमिकी […]

महिला को जला कर मार डाला, सास गिरफ्तार लड़की के पिता ने करमचट थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी करमचट थाने के कुकुड़ा गांव की घटना प्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) करमचट थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव में एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला. मौत के बाद उसके शव को जला दिया. इसकी प्राथमिकी मंगलवार को सोनहन थाना क्षेत्र के सिंझुआ निवासी महेंद्र बिंद द्वारा करमचट थाने में दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी के मुताबिक महेंद्र बिंद ने अपनी लड़की ललिता की शादी कुकुड़ा के रमेश बिंद से की थी. सोमवार को रमेश बिंद व उसके परिवार द्वारा ललीता को जहर देकर मार डाला गया और उसके बाद शवको भी जला दिया. ग्रामीणों से लड़की के पिता महेंद्र बिंद को जब इसकी सूचना मिली, तो वे कुकुड़ा पहुंचे. वहां से सभी गायब थे. महेंद्र बिंद ने करमचट थाना पहुंच ललिता के पति सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के आधार पर करमचट थाना प्रभारी अजीत कुमार ने ललिता के सास व आरोपति सीतापति देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >