नगर पर्षद ने हटाया अतिक्रमण, लगाया जुर्माना नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में चला अभियान वेंडर जोन से बाहर निकले व सड़कों पर दुकान लगानेवालों पर जुर्माना प्रतिनिधि, भभुआ (सदर)जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को नगर पर्षद ने एकता चौक पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान शहर में दैनिक दुकानदारों के लिए बने वेंडर जोन से बाहर निकले व सड़क का अतिक्रमण कर प्लास्टिक बेच रहे दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी गयी.नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनानाथ सिंह के नेतृत्व में यह अभियान एकता चौक व उसके आसपास चलाया गया. इस दौरान सड़क का अतिक्रमण करते पकड़ाये चार ठेलावालों व तीन रिक्शा चालकों पर जुर्माना लगाया गया. इस अभियान के दौरान एकता चौक पर सड़क पर ही प्लास्टिक की दुकान लगाये तीन दुकानदारों को भी पकड़ा गया. उन पर जुर्माना लगाया गया. नगर पर्षद द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए चलाये गये इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और पल भर में सड़कों पर दुकान व ठेला लगाने वाले वहां से खिसक गये. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनानाथ सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था इन अतिक्रमणकारियों के चलते संकिर्ण हो गयी है. जिसके चलते आम लोगों को या फिर वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इन्हीं सभी परेशानियों को देखते हुए नप द्वारा यह अभियान चलाया गया है जो आगे भी जारी रहेंगी. फोटो:-9.नप द्वारा हटाया गया अतिक्रमण
नगर पर्षद ने हटाया अतक्रिमण, लगाया जुर्माना
नगर पर्षद ने हटाया अतिक्रमण, लगाया जुर्माना नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में चला अभियान वेंडर जोन से बाहर निकले व सड़कों पर दुकान लगानेवालों पर जुर्माना प्रतिनिधि, भभुआ (सदर)जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को नगर पर्षद ने एकता चौक पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर अभियान चलाया. इस दौरान […]
