पत्नी को पीट कर किया अधमरा

– गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती, पति व परिवारवालों पर मामला दर्ज भभुआ (सदर) : थाना क्षेत्र के देवर्जी गांव में एक शराबी पति की पिटायी से एक महिला अधमरी हालत में पहुंच गयी. तीन दिन पहले पति की पिटाई से घायल हुई महिला को उसके मायके वालों व ग्रामीणों की मदद से […]

– गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती, पति व परिवारवालों पर मामला दर्ज
भभुआ (सदर) : थाना क्षेत्र के देवर्जी गांव में एक शराबी पति की पिटायी से एक महिला अधमरी हालत में पहुंच गयी. तीन दिन पहले पति की पिटाई से घायल हुई महिला को उसके मायके वालों व ग्रामीणों की मदद से सोमवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. यहां उसका इलाज चिकित्सकों की देख रेख में चल रहा है.
गौरतलब है कि देवर्जी गांव के रहनेवाले पप्पु बिंद को शराब की लत है. शनिवार की रात वह शराब के नशे में घर लौटा और बिना वजह अपनी पत्नी धर्मशीला देवी (चार बच्चों की मां) को बुरी तरह से पीटने लगा. पति के पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
घटना के बाद महिला चलने-फिरने में नाकाबिल हो गयी और घर में पड़ी रही. इधर घटना की सूचना तीन दिन बाद महिला के मायके बेलाव थाना क्षेत्र के माधोपुर से उसके पिता अयोध्या बिंद देवर्जी पहुंचे और पति-पत्नी के झगड़े में सुलह-समझौता का प्रयास करते हुए महिला के पति से उसके इलाज व दवा की व्यवस्था कराने को कहा. इस पर पति ने इससे इनकार करते हुए महिला को ले जाने को कहा.
इसके बाद घायल महिला के पिता ने ग्रामीणों से मदद मांगी. उसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ एसके मांझी ने महिला का इलाज शुरू किया. इस मामले में महिला के पिता अयोध्या बिंद ने थाने में दामाद व उसके भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >