सावत्रिी बाई फुले की जयंती 23 को

सावित्री बाई फुले की जयंती 23 कोभभुआ (नगर). भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती 23 जनवरी को वार्ड नंबर 14 स्थित सामुदायिक भवन में मनायी जायेगी. जयंती समारोह का आयोजन मुन्ना माली, रामाकांत राम व रामाधीन माली के संयोजन में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में 20 सूत्री समिति कैमूर […]

सावित्री बाई फुले की जयंती 23 कोभभुआ (नगर). भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती 23 जनवरी को वार्ड नंबर 14 स्थित सामुदायिक भवन में मनायी जायेगी. जयंती समारोह का आयोजन मुन्ना माली, रामाकांत राम व रामाधीन माली के संयोजन में होगा. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में 20 सूत्री समिति कैमूर के सदस्य रामकेशी भारती शामिल होंगे.सड़क दुर्घटनाओं में कई घायलभभुआ (सदर). रविवार की शाम अलग अलग जगह घटे छिटपुट घटनाओं में एक छह वर्षीय बालिका सहित कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया. सड़क दुर्घटना में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम गांव निवासी प्रेमचंद्र प्रसाद (38 वर्ष) घायल हो गये. वहीं सड़क पार करने के दौरान थाना क्षेत्र के भेकास गांव के संजय राम की आठ वर्षीय बेटी सुनैना कुमारी घायल हो गयी. सोनहन थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के योगेंद्र पांडेय की 40 वर्षीय पत्नी उमारावती देवी घायल हो गयी. इधर शहर के वार्ड नंबर नौ में भी सड़क किनारे खड़ा युवक अभिषेक कुमार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया. सभी घायलों को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल ला कर इलाज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >