इंजीनियर की बाइक उड़ायीभभुआ (सदर). शिक्षा परियोजना में कनीय अभियंता के पद पर तैनात एक इंजीनियर की बाइक चोरों ने उड़ा ली. चोरी गयी बाइक में इंजीनयिर के कार्यालय के जरूरी कागजात थे. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे अभियंता मुन्ना कुमार कार्यालय से वापस अपने घर वार्ड नंबर 18 स्थित शांति मुहल्ला में वापस लौटे और उन्होंने अपनी बाइक (बीआर 45ई 2797) को बाहर ही खड़ी कर अंदर चले गये. थोड़ी देर बाद जब वह वापस बाइक को घर के अंदर करने के लिए लौटे, तो बाइक अपने स्थान से गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कहीं पता नहीं चला. थक हार कर इंजीनियर ने इसकी सूचना नगर थाने को देते हुए बाइक बरामद करने के लिए गुहार लगायी.चोरी की बिजली जलाते पकड़ाये, लाखों का जुर्मानाभभुआ (सदर). विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ चलाये गये. अभियान के तहत चार लोगों को चोरी से बिजली जलाने के आरोप में रंगेहाथों दबोचते हुए उन पर पूर्व के बकाये सहित लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. इस दौरान सभी पर स्थानीय नगर थाने में विभाग द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता आशीष कुमार झा के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ एक टीम बना कर शहर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान के दौरान सर्वप्रथम नगर पर्षद कार्यालय के पास घनश्याम तिवारी के घरेलू परिसर में छापा मारा. यहां पूर्व में बकाया एक लाख 78 हजार 413 रुपये के बावजूद बिजली का उपयोग करते पाया गया. विद्युत विभाग की टीम ने अवैध रूप से बिजली चोरी करने के जुर्म में पूर्व के बकाये सहित 10 हजार 964 रुपये का जुर्माना लगाया. टीम ने इसके अलावा बिजली चोरी के जुर्म में पुराना बाजार व सीवों चौक स्थित बैजनाथ प्रसाद पर पूर्व के बकाये एक लाख 42 हजार 299 सहित 10 हजार 964 रुपये, दक्षिण मुहल्ला के कामेश्वर प्रसाद पर पूर्व के एक लाख 36 हजार 107 रुपये सहित 24 हजार 794 रुपये व गुरुद्वारा के पास के जितेंद्र पासवान पर बकाये 16 हजार 130 रुपये सहित 10 हजार 964 रुपये का जुर्माना लगाते हुए नगर थाने में प्राथिमिकी दर्ज करायी है. सहायक विद्युत अभियंता आशीष कुमार झा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी.
इंजीनियर की बाइक उड़ायी
इंजीनियर की बाइक उड़ायीभभुआ (सदर). शिक्षा परियोजना में कनीय अभियंता के पद पर तैनात एक इंजीनियर की बाइक चोरों ने उड़ा ली. चोरी गयी बाइक में इंजीनयिर के कार्यालय के जरूरी कागजात थे. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे अभियंता मुन्ना कुमार कार्यालय से वापस अपने घर वार्ड नंबर 18 स्थित […]
