दादर में लगेगा मेला होगा दंगल भी

मोहनिया (सदर) : हर साल की तरह इस बार भी माहनिया प्रखंड क्षेत्र की दादर पंचायत में मकर संक्राति के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा. इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार व लोग आते हैं. बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए कई तरह के झूलों व खिलौनो की दुकानें भी लगती […]

मोहनिया (सदर) : हर साल की तरह इस बार भी माहनिया प्रखंड क्षेत्र की दादर पंचायत में मकर संक्राति के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा. इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार व लोग आते हैं. बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए कई तरह के झूलों व खिलौनो की दुकानें भी लगती हैं. पहले दिन का मेला खासकर महिलाओं व बच्चों के लिए होता है.
प्रखंड क्षेत्र मे मकर संक्रांति के अवसर पर लगनेवाला यह सबसे बड़ा मेला है. यहां विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष आते है. अगले दिन का मेला खासकर पहलवानी से लगाव रखनेवाले युवाओं व लोगों के लिए रहता है, क्योंकि इस दिन भव्य दंगल (कुश्ती) का आयोजन होता है.
दंगल में कैमूर व आसपास के लोगों के अलावा उत्तर प्रदेश के जमानिया, दिलदारनगर, गाजीपुर व बनारस और झारखंड से भी पहलवान आते हैं. कुश्ती मे भाग लेनेवाले पहलवानों को प्रदर्शन के अनुसार इनाम दिया जाता है. मेला में अायोजक कमेटी द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैंं. मेले में कमेटी के वाॅलेंटियर व पुलिसबल तैनात रहते हैं. मोहनिया डीएसपी मनोज राम ने बताया कि मेले में जवानों व चौकीदारों की तैनाती की जायेगी. वह खुद भी मेले पर नजर बनाये रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >