गारा चौबे नहर में बच्चे खेल रहे क्रिकेट

गारा चौबे नहर में बच्चे खेल रहे क्रिकेट पानी नहीं आने के कारण सूखी है नहर नहर में पानी नहीं आने से मारी जायेगी रबी की फसल नुआंव. नहर में पानी नहीं आया ताे क्या हुआ. क्रिकेट तो खेलेंगे. गारा चौबे नहर में पानी नहीं आने के कारण सूखी है. बच्चे इसका फायदा उठाकर सूखी […]

गारा चौबे नहर में बच्चे खेल रहे क्रिकेट पानी नहीं आने के कारण सूखी है नहर नहर में पानी नहीं आने से मारी जायेगी रबी की फसल नुआंव. नहर में पानी नहीं आया ताे क्या हुआ. क्रिकेट तो खेलेंगे. गारा चौबे नहर में पानी नहीं आने के कारण सूखी है. बच्चे इसका फायदा उठाकर सूखी नहर में क्रिकेट खेल रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के लगभग 10 हजार एकड़ खेतों का पटवन गारा चौबे नहर के पानी से होता था. लेकिन, रबी के मौसम में नहर सूखी है. इससे रबी की फसल मारे जाने की संभावना है. सोनू, बृजेश, पिंटू व मंटू ने कहा की गेहूं के पटवन के इस पिक समय में भी नहर में पानी नहीं आया है. सूखी नहर में क्रिकेट खेलते हैं. नुआंव के किसान शिवजी राम, ललन पांडेय राम व सिंहासन सिंह ने बताया कि नहर में पानी आने के कारण रबी फसल के पटवन डीजल पंप से करना पड़ेगा. महंगे डीजल से खेतों का पटवन करना संभव नहीं है. फ़ोटो-9.-महरो गांव के पास गारा चौबे नहर में क्रिकेट खेलते बच्चे डीपीओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर)शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) जयबिंद सिंह ने सोमवार को आदर्श पंचायत बड़ौरा के विद्यालयों का निरीक्षण किया. डीपीओ ने बड़ौरा आदर्श पंचायत के तहत आनेवाले मध्य विद्यालय जोरार, प्राथमिक विद्यालय खनेठी व मध्य विद्यालय बड़ौरा में विद्यालयों के वस्तु स्थिति का जायजा लिया. डीपीओ ने सभी विद्यालयों की चहारदीवारी, शौचालय, चापाकल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि पर गहन मंथन किया. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र नाथ ने बताया की बच्चों के गुणवत्ता शिक्षा के लिए कई विषयों पर आधारित टिप्स भी शिक्षक देंगे. बड़ौरा विद्यालय में मीना मंच व बाल सांसद अच्छी तरह से कार्य करने से वहां के बच्चे अनुशासित मिले. मौके पर जिला शिक्षा कार्यालय के अरुण सिंह मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >